ठाणे में सड़क दुर्घटना में पांच वाहन क्षतिग्रस्त, कोई घायल नहीं

ठाणे में सड़क दुर्घटना में पांच वाहन क्षतिग्रस्त, कोई घायल नहीं

ठाणे में सड़क दुर्घटना में पांच वाहन क्षतिग्रस्त, कोई घायल नहीं
Modified Date: December 22, 2023 / 10:34 am IST
Published Date: December 22, 2023 10:34 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 22 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में घोडबंदर रोड पर एक दुर्घटना में पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को एक व्यस्त सड़क पर आनंद सिग्नल के समीप हुई दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि दुर्घटना में दो ट्रक, एक कार, एक ऑटोरिक्शा और एक दुपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि दुर्घटना कैसे हुई। कासारवडवली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में