नवी मुंबई में डंपर की चपेट में आने से फुटबॉल कोच की मौत
नवी मुंबई में डंपर की चपेट में आने से फुटबॉल कोच की मौत
ठाणे (महाराष्ट्र), 18 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक डंपर की चपेट में आने से 69 वर्षीय फुटबॉल कोच की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वाशी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे वाशी इलाके में हुई जब राज्य स्तरीय पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी स्टेनली नायर कुछ खरीदारी करने के लिए स्कूटर से जा रहे थे।
एक डंपर ने नायर की गाड़ी को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि वह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने कहा कि मृतक की बेटी की शिकायत पर डंपर चालक गोकरणी साहनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
घटना की जांच की जा रही है।
भाषा नोमान गोला
गोला

Facebook


