आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रीनिवास की हृदयाघात से मृत्यु

आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रीनिवास की हृदयाघात से मृत्यु

आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रीनिवास की हृदयाघात से मृत्यु
Modified Date: September 15, 2026 / 05:45 pm IST
Published Date: September 15, 2026 5:45 pm IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 15 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री ए काली कृष्ण श्रीनिवास उर्फ अला नानी की मंगलवार को हृदयाघात से मृत्यु हो गयी। श्रीनिवास 56 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कई नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री अला नानी गारु की मृत्यु के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। यह बेहद दुखद है कि 56 वर्ष की कम उम्र में हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गयी।’’

नायडू ने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’’

तेदेपा के कार्यकारी अध्यक्ष और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री नारा लोकेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेदेपा नेता और पूर्व मंत्री अला नानी की हृदयाघात से मृत्यु के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा लगा है। नानी गारु की स्मृति को नमन करता हूं।’’

लोकेश ने कहा कि श्रीनिवास हमेशा विवादों से दूर रहे और सभी के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’

श्रीनिवास युवजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री थे। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में श्रीनिवास एलुरु विधानसभा क्षेत्र से तेदेपा के बी. राधा कृष्णैया से हार गए थे। बाद में उन्होंने वाईएसआरसीपी छोड़कर तेदेपा का दामन थाम लिया था।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में