नासिक जिले के कश्यपी बांध में डूबने से पिकनिक पर गए चार लोगों की मौत

नासिक जिले के कश्यपी बांध में डूबने से पिकनिक पर गए चार लोगों की मौत

नासिक जिले के कश्यपी बांध में डूबने से पिकनिक पर गए चार लोगों की मौत
Modified Date: May 27, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: May 27, 2026 8:29 pm IST

नासिक, 27 मई (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में पिकनिक के दौरान एक बांध में डूबने से एक दंपति और दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को कश्यपी बांध पर हुई।

पुलिस के अनुसार, मखमलबाद निवासी सचिन कैलाश थोम्ब्रे (30) और उनकी पत्नी रोहिणी (25) अपनी दो वर्षीय बेटी और अपने पड़ोस के दो लड़कों, केतन अनिल पवार (16) और कौशल अनिल पवार (14) के साथ जलाशय गए थे।

नासिक तालुका में स्थित यह बांध गोदावरी नदी की सहायक नदी कश्यपी नदी पर बनाया गया है।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दंपति और दो किशोरों की बांध में डूबने से मौत कैसे हुई।

पुलिस ने बताया कि वहां से गुजर रही संगीता घड़गे नाम की एक महिला ने बच्ची को जलाशय की ओर जाते देखा। वह तुरंत मौके पर पहुंची और उसे बचा लिया। उन्होंने बताया कि बच्ची पानी की ओर इशारा करते हुए लगातार ‘मम्मी, पापा’ चिल्ला रही थी।

नदी के किनारे जूते देखने के बाद घड़गे ने स्थानीय निवासियों को बताया जिसके बाद उन्होंने थोम्ब्रे दंपति और लड़कों के शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि रोहिणी के मोबाइल फोन पर आई एक कॉल के बाद मृतकों की पहचान हुई। अधिकारियों को बाद में पता चला कि रोहिणी गर्भवती थी।

उन्होंने बताया कि हरसुल थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में