मुंबई में मकान ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

मुंबई में मकान ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

मुंबई में मकान ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 26, 2022 9:06 pm IST

मुंबई, 26 मार्च (भाषा) मुंबई के कांदीवली उपनगर में शनिवार शाम एक मकान के ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना शाम चार बजे के करीब लालजी पाड़ा इलाके के केडी कंपाउंड में हुआ।

उन्होंने बताया कि इलाके में नाले से संबंधित का काम चल रहा था और यह एक मंजिला मकान के ढहने का कारण हो सकता है।

अधिकारी के अनुसार, हादसे में नौशाद अली (4) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके परिवार की दो महिलाएं-हसीना शाहा (22) और शहीदुनीसा (30) को गंभीर चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा पारुल माधव

माधव


लेखक के बारे में