Gadchiroli Naxal News : लाल आतंक पर बड़ा प्रहार! 25 लाख का इनामी कमांडर ढेर, सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट, खुद DIG ने की पुष्टि

Ads

गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के इनामी कामा रेड्डी उर्फ प्रभाकर समेत 7 नक्सली मारे गए। मौके से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 10:31 PM IST

Gadchiroli Naxal News/ IMAGE SOURCE : ANI

HIGHLIGHTS
  • गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़
  • 25 लाख के इनामी कामा रेड्डी समेत 7 नक्सली ढेर
  • 3 AK-47 और 1 SLR समेत कई हथियार बरामद

गढ़चिरौली: Gadchiroli Naxal News  महाराष्ट्र में लाल आतंक से सबसे अधिक प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के इनामी कामा रेड्डी उर्फ प्रभाकर सहित 7 नक्सलियों को मार गिराया।सुरक्षाबलों ने मौके से 3 AK-47 राइफल, 1 SLR और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई की पुष्टि गढ़चिरौली के डीआईजी अंकित गोयल ने की है।

25 लाख रुपये का इनामी था कामा रेड्डी

मिली जानकारी के अनुसार, कामा रेड्डी नक्सल संगठन के वेस्ट सब ज़ोनल ब्यूरो का इंचार्ज था। महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर माओवादी गतिविधियों को अंजाम देने में उसकी अहम भूमिका रही है।  Naxalites killed प्रभाकर उर्फ कामा रेड्डी तेलंगाना के कामारेड्डी जिले का रहने वाला था और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मारे गए नक्सलियों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल

बताया गया है कि भागमरागढ़ के एसडीपीओ के नेतृत्व में गढ़चिरौली पुलिस की विशेष नक्सल-रोधी इकाई सी-60 की 14 टीमों को शामिल करते हुए यह अभियान मंगलवार को शुरू किया गया था। गढ़चिरौली-नारायणपुर मार्ग पर फोडेवाड़ा गांव के पास माओवादियों की कंपनी नंबर-10 की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने कुल 7 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

 

यह मुठभेड़ कहाँ हुई?

यह मुठभेड़ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में फोडेवाड़ा गांव के पास हुई।

मारा गया मुख्य नक्सली कौन था?

कामा रेड्डी उर्फ प्रभाकर, जो वेस्ट सब ज़ोनल ब्यूरो का इंचार्ज था।

मारे गए नक्सलियों की संख्या कितनी है?

कुल 7 नक्सली मारे गए, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।