गिरीश महाजन नासिक और भरत गोगावले रायगढ़ के प्रभारी मंत्री नियुक्त

गिरीश महाजन नासिक और भरत गोगावले रायगढ़ के प्रभारी मंत्री नियुक्त

गिरीश महाजन नासिक और भरत गोगावले रायगढ़ के प्रभारी मंत्री नियुक्त
Modified Date: August 17, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: August 17, 2026 7:20 pm IST

मुंबई, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को नासिक और रायगढ़ में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति के एक साल लंबे इंतजार को खत्म करते हुए क्रमशः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गिरीश महाजन और शिवसेना नेता भरत गोगावले को इन जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी।

सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर खींचतान के कारण ये पद खाली पड़े थे, क्योंकि शिवसेना नेताओं ने पिछले साल की गई शुरुआती नियुक्तियों पर आपत्तियां जताई थीं।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक शासनादेश (जीआर) जारी कर नासिक के प्रभारी मंत्री के रूप में गिरीश महाजन और रायगढ़ के प्रभारी मंत्री के रूप में भरत गोगावले की नियुक्ति की घोषणा की।

दिसंबर 2024 में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद, 18 जनवरी 2025 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की अदिति तटकरे को रायगढ़ और गिरीश महाजन को नासिक का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया था।

हालांकि, शिवसेना के विरोध के बाद इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी। शिवसेना नेता भरत गोगावले रायगढ़ का प्रभार चाहते थे, जबकि शिवसेना के ही एक अन्य नेता दादा भुसे नासिक जिले का प्रभार पाने की होड़ में थे।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में