ठाणे में सड़क हादसे में मंगेतर की मौत के बाद लड़की ने आत्महत्या की
ठाणे में सड़क हादसे में मंगेतर की मौत के बाद लड़की ने आत्महत्या की
ठाणे, 15 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 18 वर्षीय लड़की ने सड़क हादसे में अपने मंगेतर की मौत होने का सदमा कथित तौर पर बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मनपाड़ा पुलिस ने बताया कि डोंबिवली के सोनारपाड़ा की रहने वाली युवती ने सोमवार रात अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, उसकी सगाई इलाके के एक युवक से हुई थी, जिसकी 28 जून को कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
उसने बताया कि मंगेतर की मौत का सदमा नहीं सह पाने के कारण लड़की ने सोमवार को यह कदम उठाया।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


