Maharashtra Road Accident Today: सड़क पर अचानक मचा ऐसा कोहराम, कुछ ही सेकेंड में ही खत्म हो गया सबकुछ, खौफनाक मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

Maharashtra Road Accident Today: सड़क पर अचानक मचा ऐसा कोहराम, कुछ ही सेकेंड में ही खत्म हो गया सबकुछ, खौफनाक मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

Maharashtra Road Accident Today: सड़क पर अचानक मचा ऐसा कोहराम, कुछ ही सेकेंड में ही खत्म हो गया सबकुछ, खौफनाक मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

Maharashtra Road Accident Today | Photo Credit: AI

Modified Date: July 15, 2026 / 09:19 am IST
Published Date: July 15, 2026 9:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • नासिक-पेठ मार्ग पर हादसा
  • चार लोगों की मौत
  • कार और ट्रक की टक्कर

नासिक: Maharashtra Road Accident Today महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। (Nashik Road Accident) पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह भीषण हादसा नासिक-पेठ मार्ग पर पेठ-दिंडोरी सीमा के पास सावला घाट पर हुआ।

Maharashtra Road Accident Today इस हादसे में दो ट्रक और गुजरात के पंजीकरण वाली एक मारुति ईको कार की टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि यह कार नासिक-पेठ मार्ग पर सप्तश्रृंगी गढ़ से सिलवासा की ओर जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद एक घायल की मौत हो गई, वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।