मुंबई हवाई अड्डा पर दुबई से आए दो यात्रियों से 3.15 करोड़ का सोना जब्त

Ads

मुंबई हवाई अड्डा पर दुबई से आए दो यात्रियों से 3.15 करोड़ का सोना जब्त

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 01:16 AM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 01:16 AM IST

मुंबई, 11 मई (भाषा) सीमा शुल्क विभाग ने तस्करी की दो अलग-अलग घटनाओं में दुबई से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्रियों से 3.15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक वित्तीय क्षेत्र का पेशेवर है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई सीमा शुल्क के हवाई अड्डा इकाई द्वारा शनिवार और रविवार के बीच की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वित्त क्षेत्र का वह पेशेवर अमेरिका-ईरान संघर्ष और दुबई क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर अपनी संपत्ति को सोने में बदलकर इसे तस्करी के जरिये भारत ला रहा था।

अधिकारी के अनुसार, यह यात्री सीमा शुल्क से बचते हुए अपनी संपत्ति सुरक्षित करना चाहता था। उसके पास से 1.74 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया।

दूसरे मामले में ‘एडवांस पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की मदद से सीमा शुल्क कर्मियों ने एक यात्री को हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पकड़ा। उसके पास से एक सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर छिपाए गए सोने के पाउडर बरामद किए गए।

आधिकारिक बयान के अनुसार, उस पैकेट में चार थैलियां थीं, जिनमें 1.41 करोड़ रुपये मूल्य का 1,020 ग्राम सोना था

इसमें कहा गया कि दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा खारी संतोष

संतोष

संतोष