सरकार मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है : उपमुख्यमंत्री शिंदे ने सूखे जैसे हालात पर कहा
सरकार मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है : उपमुख्यमंत्री शिंदे ने सूखे जैसे हालात पर कहा
सतारा, 18 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति और कम बारिश के कारण खड़ी फसलों पर मंडरा रहे खतरे के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा।
गणेश उत्सव के लिए अपने पैतृक गांव दरे पहुंचे शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि यह सच है कि फसलों को नुकसान पहुंचा है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर धाराशिव के प्रभारी मंत्री प्रताप सरनाईक और सांसद ओमराजे निंबालकर से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि फसल नुकसान दर्ज करने के लिए पंचनामे की प्रक्रिया पांच अक्टूबर से शुरू होगी।
शिंदे ने कहा, ‘‘चाहे सूखा हो या अत्यधिक बारिश, सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। सरकार किसानों को मुआवजा देगी। उन्हें बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि विदर्भ और खासकर मराठवाड़ा में कम बारिश हुई है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी सरकार ने बिना किसी हिचकिचाहट के किसानों की मदद की है और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।
भाषा शफीक माधव
माधव

Facebook


