हंसल मेहता ने ‘स्कैम 2010’ की शूटिंग शुरू की, सिद्धार्थ बोडके मुख्य भूमिका में नजर आएंगे

हंसल मेहता ने 'स्कैम 2010' की शूटिंग शुरू की, सिद्धार्थ बोडके मुख्य भूमिका में नजर आएंगे

हंसल मेहता ने ‘स्कैम 2010’ की शूटिंग शुरू की, सिद्धार्थ बोडके मुख्य भूमिका में नजर आएंगे
Modified Date: August 12, 2026 / 08:49 pm IST
Published Date: August 12, 2026 8:49 pm IST

मुंबई, 12 अगस्त (भाषा) फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने अपनी चर्चित वेब सीरीज शृंखला ‘स्कैम’ के तीसरे संस्करण ‘स्कैम 2010-द सुब्रत रॉय सागा’ की शूटिंग शुरू कर दी है, जो सहारा समूह के उभार और पतन पर आधारित है।

ओटीटी मंच ‘सोनी लिव’ ने बुधवार को घोषणा की कि ‘स्कैम 2010-द सुब्रत रॉय सागा’ में अभिनेता सिद्धार्थ बोडके मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

‘बिरला स्टूडियोज’ और ‘अप्लॉज एंटरटेनमेंट’ ने 2024 में ‘स्कैम 2010’ के निर्माण की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि यह वेब सीरीज सहारा इंडिया समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय के शून्य से शिखर तक पहुंचने और फिर कानूनी पचड़ों में फंसकर जेल की सलाखों के पीछे जाने तक के सफर को दर्शाएगी।

सुब्रत रॉय का नवंबर 2023 में 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें अपने समूह की कंपनियों से जुड़े कई नियामक और कानूनी मुकदमों का सामना करना पड़ा था, जिन पर ‘पोंजी स्कीम’ के जरिये नियमों को दरकिनार करने और निवेशकों को ठगने के आरोप लगे थे। हालांकि, सहारा समूह ने हमेशा ही इन आरोपों का खंडन किया।

हंसल मेहता ने कहा, “‘स्कैम 2010-द सुब्रत रॉय सागा’ महत्वाकांक्षा, प्रभाव और इनके साथ आने वाले अहंकार की कहानी है। यह एक विशाल साम्राज्य के उभार और उस शख्स की बेहद दिलचस्प कहानी बयां करती है, जिसने इस साम्राज्य को अजेय समझने की भूल कर दी।”

भाषा सुमित पारुल

पारुल


लेखक के बारे में