मुंबई में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान

मुंबई में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान

मुंबई में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान
Modified Date: June 30, 2026 / 10:09 am IST
Published Date: June 30, 2026 10:09 am IST

मुंबई, 30 जून (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश होने और आंधी तूफान की आशंका जताई है। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुबह आठ बजे जारी आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर भारी बारिश तथा तेज हवाओं के साथ बिजली चमने की संभावना है।

इससे पहले आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था, जो कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना को दर्शाता है। मौसम की स्थिति के अनुसार आज बाद में इस अलर्ट को अद्यतन किया जा सकता है।

हालांकि, मंगलवार सुबह आठ बजे तक के पिछले 24 घंटों में शहर में मध्यम बारिश दर्ज की गई।

अधिकारियों के अनुसार पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक औसत 40.62 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मुंबई में 26.03 मिमी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में 22.47 मिमी वर्षा हुई।

समुद्र में दोपहर 12:35 बजे 4.16 मीटर ऊंची लहरे उठने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार रात 12:20 बजे 3.61 मीटर ऊंचा एक और ज्वार आएगा।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर की सड़कों पर यातायात धीमा रहा जबकि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में