इंडिगो का विमान इंजन में खराबी के कारण दिल्ली में आपात स्थिति में उतरा

इंडिगो का विमान इंजन में खराबी के कारण दिल्ली में आपात स्थिति में उतरा

इंडिगो का विमान इंजन में खराबी के कारण दिल्ली में आपात स्थिति में उतरा
Modified Date: March 28, 2026 / 12:33 pm IST
Published Date: March 28, 2026 12:33 pm IST

मुंबई, 28 मार्च (भाषा) विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान इंजन में खराबी के कारण शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विमान में 160 यात्री सवार थे।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘इंडिगो की विशाखापत्तनम-दिल्ली उड़ान 6ई 579 के एक इंजन में खराबी के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न 10.39 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई।’’

सूत्र ने बताया कि बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे।

उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम’ के अनुसार, विमान पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट पर उतरा।

भाषा

सिम्मी अमित

अमित


लेखक के बारे में