मुंबई में कुछ समय की राहत के बाद रुक-रुक कर बारिश जारी

मुंबई में कुछ समय की राहत के बाद रुक-रुक कर बारिश जारी

मुंबई में कुछ समय की राहत के बाद रुक-रुक कर बारिश जारी
Modified Date: August 11, 2026 / 11:23 am IST
Published Date: August 11, 2026 11:23 am IST

मुंबई, 11 अगस्त (भाषा) मुंबई में कुछ समय की राहत के बाद मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी है जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।

सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। शहर और उपनगरों के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी से लेकर थोड़े समय के लिए तेज बारिश हुई।

बारिश से उमस कम हुई और लोगों को राहत मिली। पिछले सप्ताह बारिश की तीव्रता कम होने और बीते कुछ दिनों में लगभग बारिश नहीं होने के बाद यह राहत मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में मुंबई और उसके उपनगरों में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई के पास अरब सागर में पूर्वाह्ल 11 बजकर पांच मिनट पर 4.44 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसके बाद शाम पांच बजकर तीन मिनट पर 1.59 मीटर लहरें उठने के आसार हैं।

भाषा तान्या खारी

खारी


लेखक के बारे में