महाराष्ट्र: मंत्री बावनकुले पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज
महाराष्ट्र: मंत्री बावनकुले पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज
जालना, 10 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और ‘जातिसूचक’ टिप्पणी करने के आरोप में नांदेड़ के एक व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि फेसबुक पोस्ट में मंत्री पर मराठा आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया गया था और उसमें अभद्र व जातिसूचक टिप्पणियां थीं।
पुलिस ने रविवार को नांदेड़ निवासी इस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया।
हाल ही में, बीड जिले में अधिकारियों द्वारा एक मराठा-कुनबी ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने इसमें बावनकुले की भूमिका का आरोप लगाया था।
भाषा
सुमित अमित
अमित

Facebook


