महाराष्ट्र के ठाणे में कंपनी और उसके निदेशकों पर निवेशकों से ठगी का मामला दर्ज

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कंपनी और उसके निदेशकों पर निवेशकों से ठगी का मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 12:28 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 12:28 PM IST

ठाणे, 17 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने विभिन्न योजनाओं के जरिए निवेशकों को ठगने और 4.31 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस कथित घोटाले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 2017 से 2022 के बीच आरोपियों ने निवेशकों को ‘‘आकर्षक मुनाफे’’ का लालच देकर उन्हें विभिन्न योजनाओं में निवेश करने के लिए राजी किया।

उसने बताया कि आरोपियों ने कथित रूप से न तो मूलधन वापस किया और न ही निवेशकों को ‘‘मुनाफे’’ की वह राशि दी जिसका वादा किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, एक निवेशक ने उसे 24.82 लाख रुपये का नुकसान होने का आरोप लगाया है।

उसने बताया कि आरोपियों पर निवेशकों से कुल 4.31 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।

उसने बताया कि 13 अप्रैल को दर्ज शिकायत के आधार पर ‘महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा (एमपीआईडी) अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी