रक्षा सुरक्षा कोर के ‘जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर’ की गोलीबारी अभ्यास के दौरान मृत्यु

Ads

रक्षा सुरक्षा कोर के 'जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर' की गोलीबारी अभ्यास के दौरान मृत्यु

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 01:42 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 01:42 PM IST

नागपुर, 15 मई (भाषा) महाराष्ट्र के वर्धा जिले में शुक्रवार को केंद्रीय गोला-बारूद डिपो की पुलगांव फायरिंग रेंज में गोलीबारी अभ्यास के दौरान एक दुर्घटना में रक्षा सुरक्षा कोर के एक ‘जूनियर कमीशन्ड अधिकारी’ की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात उपक्षेत्र से प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए यह खबर साझा की।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘अफसोस के साथ सूचित किया जाता है कि 15 मई, 2026 को पुलगांव स्थित केंद्रीय गोला बारूद डिपो में नियमित गोलीबारी अभ्यास के दौरान, रक्षा सुरक्षा कोर के जेसीओ सूबेदार मेजर ओम बहादुर खंड, की फायरिंग रेंज में गोलीबारी के दौरान हुई एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई।’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामले की जांच जारी है।

रक्षा सुरक्षा कोर भारतीय सेना की विशेष कोर है जिसे भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं के प्रतिष्ठानों को व्यापक सुरक्षा प्रदान करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव