Devendra Fadnavis On Ketan Agrawal : केतन केस में CM फडणवीस का बड़ा एक्शन! परिवार की सबसे बड़ी मांग मंजूर, बोले दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी
लोहागढ़ किले से कथित तौर पर धक्का देकर की गई केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परिवार को न्याय का भरोसा दिया है। सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
Devendra Fadnavis On Ketan Agrawal / Image Source : file
- केतन अग्रवाल हत्याकांड में CM फडणवीस ने परिवार से मुलाकात की।
- फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग स्वीकार की गई।
- अभियोजन के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम की नियुक्ति को मंजूरी।
मुंबई : Devendra Fadnavis On Ketan Agrawal : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को केतन अग्रवाल के परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।केतन अग्रवाल को कथित तौर पर उनकी मंगेतर और उसके प्रेमी ने लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या कर दी थी।फडणवीस ने अग्रवाल परिवार की इस मांग को भी स्वीकार कर लिया है कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में कराई जाए।केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने पुणे में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और बेटे के लिए न्याय की मांग की।
चट्टान से केतन को खाई में धक्का दे दिया था
केतन की मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे ज़िले के मावल तालुका में स्थित लोहागढ़ किले की एक चट्टान से केतन को खाई में धक्का दे दिया था।पुलिस के मुताबिक सिया और केतन (25) की शादी नवंबर में होने वाली थी, लेकिन सिया यह शादी नहीं करना चाहती थी। आरोप है कि सिया और चेतन ने केतन को रास्ते से हटाने की साज़िश रची और उस योजना को अंजाम दिया।
परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया
Ketan Agrawal Lohagad Fort Murder Case मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, केतन के पिता के साथ बैठक के दौरान फडणवीस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि दोषियों को कड़ी सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।फडणवीस ने परिवार की इस मांग को भी स्वीकार कर लिया कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में करवाई जाए। उन्होंने इस मामले की अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को नियुक्त करने की मंजूरी भी दे दी है।
घटना एक चिंताजनक सामाजिक प्रवृत्ति को दर्शाती है
बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कानून और न्याय विभाग के सचिव को निकम की नियुक्ति के लिए ज़रूरी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है और उन्हें लोक अभियोजक के तौर पर पेश होने के लिए अपनी सहमति दे दी है।इस बीच, फडणवीस ने पुणे में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लोहगढ़ किले की घटना एक चिंताजनक सामाजिक प्रवृत्ति को दर्शाती है, जिस पर गहराई से आत्म-चिंतन करने की आवश्यकता है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Female Supply Inspector & Journalist Video : ‘तुम दलाल हो…’ सरकारी दफ्तर में महिला अफसर और पत्रकार के बीच मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा, सामने बैठे SDM का रिएक्शन देख रह जाएंगे हैरान
- Ashoknagar Car Suicide Case : सुसाइड या साजिश? रातभर लापता रहे प्रेमी-प्रेमिका, सुबह कार से मिले शव… फिर सामने आया ऐसा राज जिसने बढ़ा दिए कई सवाल
- Baahubali 3 Official Announcement Hint : ‘बाहुबली 3’ का सबसे बड़ा हिंट! Netflix डॉक्यूमेंट्री में प्रभास के इशारे ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट,क्या सच में लग गई मुह

Facebook


