ठाणे में पहाड़ी पर भूस्खलन, कोई हताहत नहीं

ठाणे में पहाड़ी पर भूस्खलन, कोई हताहत नहीं

ठाणे में पहाड़ी पर भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
Modified Date: July 8, 2024 / 04:59 pm IST
Published Date: July 8, 2024 4:59 pm IST

ठाणे, आठ जुलाई (भाषा) ठाणे में सोमवार दोपहर को एक पहाड़ी पर भूस्खलन के कारण चार मकानों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि लोकमान्य नगर पाड़ा संख्या चार में अपराह्न एक बजकर 25 मिनट पर हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘प्राधिकारियों को भूस्खलन की सूचना मिलने के तुरंत बाद राहत अभियान शुरू कर दिया गया। पहाड़ी के शेष हिस्से पर चार मकान और दो पेड़ खतरनाक स्थिति में हैं। हमने इन चार मकानों से 25 लोगों को निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।’’

तडवी ने कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी आगे की कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर हैं।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में