Lover Murders Girlfriend/Photo Creadit: Social Media
Lover Murders Girlfriend: ठाणे: ठाणे शहर की पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी ने महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित संबंध को लेकर हुए झगड़े के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी नंदकिशोर गाडेकर ने मंगलवार को ठाणे नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक ‘लॉज’ में महिला की हत्या की।
पुलिस उपायुक्त (जोन-1) बालासाहेब पाटिल ने कहा, ‘‘आरोपी एवं पीड़िता के बीच प्रेम संबंध थे। महिला भांडुप की रहने वाली थी और अपने पति से अलग रह रही थी।’’ (Lover Murders Girlfriend) गाडेकर ने पुलिस को बताया कि पति से अलग होने और पिछले पांच वर्षों से उसके साथ रिश्ते में रहने के बावजूद महिला का कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध में थी।
Lover Murders Girlfriend: पाटिल ने बताया कि आरोपी महिला को एक लॉज में ले गया, जहां उसने तकिए से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लॉज के कर्मचारी ने कमरे की जांच की और महिला को बेसुध पाया। अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने गाडेकर का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया।’’
इन्हें भी पढ़ें:-