LPG Gas Cylinder News: यहां बारिश ने मचाई तबाही, नदी में बहे हजारों गैस सिलेंडर, देखते ही देखते मच गई अफरातफरी, देखें वीडियो

LPG Gas Cylinder News: यहां बारिश ने मचाई तबाही, नदी में बहे हजारों गैस सिलेंडर, देखते ही देखते मच गई अफरातफरी, देखें वीडियो

LPG Gas Cylinder News: यहां बारिश ने मचाई तबाही, नदी में बहे हजारों गैस सिलेंडर, देखते ही देखते मच गई अफरातफरी, देखें वीडियो

LPG Gas Cylinder News | Photo Credit: AI

Modified Date: July 9, 2026 / 07:52 am IST
Published Date: July 9, 2026 7:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायगढ़ में बाढ़
  • भारी बारिश से हालात बिगड़े
  • 3 हजार सिलेंडर बह गए

रायगढ़: LPG Gas Cylinder News देश के कई राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। वहीं महाराष्ट्र में भी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसी हालात बनी हुई है। हालात ये है कि अब बाढ़ के बहाव में गाड़ियां भी बह जा रही है। ऐसा ही एक मामला रायगढ़ जिले से सामने आया है, (Raigad LPG Cylinders Flood) जहां LPG यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस बॉटलिंग प्लाट भी इसका शिकार बन गया। बताया जा रहा है कि यहां हजारों सिलेंडर पानी में बह गए।

LPG Gas Cylinder News जानकारी के अनुसार, यह घटना पनवेल तालुका में MIDC छावने में हुई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से पातालगंगा नदी का पानी HPCL के बॉटलिंग प्लांट में घुस गया। इसके कारण करीब 3 हजार एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinders) बह गए। इनमें खाली और भरे हुए दोनों ही तरह के सिलेंडर शामिल हैं।

सिलेंडरों लेने के लिए ग्रामीण उतरे पानी में

इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। नदी और नाले में बहते गैस सिलेंडरों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई ग्रामीण बहकर आए सिलेंडरों को अपने कब्जे में लेने के लिए पानी में उतर गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि हजारों सिलेंडर बह गए हैं, हालांकि कंपनी और प्रशासन ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घर नहीं ले जाने की अपील

वहीं रायगढ़ कलेक्टर किशन जवाले ने लोगों से सिलेंडर नहीं ले जाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, ‘इस बात को कोई गारंटी नहीं है कि बहे हुए सिलेंडर सुरक्षित स्थिति में हैं या नहीं। उन्हें उठाना, खोलना या इस्तेमाल के लिए घर पर ले जाना खतरनाक हो सकता है।’ उन्होंने कहा कि कोई भी इस तरह के जोखिम न ले और नदी के पास सिलेंडर मिलने पर अधिकारियों को सूचित करें।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।