महाराष्ट्र: निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत

महाराष्ट्र: निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत

महाराष्ट्र: निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत
Modified Date: January 13, 2023 / 10:42 am IST
Published Date: January 13, 2023 10:11 am IST

मुंबई, 13 जनवरी । महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्ज़री बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com