Maharashtra Accident News: देर रात सफर पर निकले थे लोग, कुछ घंटों बाद मचा हड़कंप, लोगों की हालत देख उड़ गए सबके होश

Maharashtra Accident News: देर रात सफर पर निकले थे लोग, कुछ घंटों बाद मचा हड़कंप, लोगों की हालत देख उड़ गए सबके होश

Maharashtra Accident News: देर रात सफर पर निकले थे लोग, कुछ घंटों बाद मचा हड़कंप, लोगों की हालत देख उड़ गए सबके होश

Maharashtra Accident News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 25, 2026 / 09:55 am IST
Published Date: May 25, 2026 9:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • महाबलेश्वर घाट मार्ग पर हादसा
  • 8 लोगों की मौके पर मौत
  • रेस्क्यू टीमों का अभियान जारी

महाबलेश्वर: Maharashtra Accident News महाराष्ट्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर लगभग 700 से 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। (Mahabaleshwar Car Accident) हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

कोंकण से सतारा जा रही थी गाड़ी

Maharashtra Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना महाबलेश्वर के पोलादपुर-आंबेनळी घाट मार्ग पर हुई है। (Mahabaleshwar Ghat Accident) बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी से सभी कोंकण से सतारा जा रहे थे। (Satara Road Accident) इसी दौरान पोलादपुर-आंबेनळी घाट मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 700 से 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगड रेस्क्यू टीम टीम और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया।

अब तक दो शव बरामद

सुबह करीब छह बजे से चार अलग-अलग रेस्क्यू टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। अब तक दो शवों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी शवों को खाई से बाहर लाने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

मृतकों की पहचान सातारा जिले के कोरेगांव तहसील के आसगांव गांव के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है। इनमें 25 वर्षीय महेश अनिल पवार, 21 वर्षीय आदित्य अशोक सालुंखे, 25 साल के रितेश राजेंद्र लोखंडे, 20 साल के सुहास जितेंद्र लोखंडे, 18 साल के अंश समीर चव्हाण, 21 साल के उत्कर्ष आनंद शिंगटे, 25 साल के अनिल अभिमन्यू शिंगटे और 35 वर्षीय नितीन किसन नायकोंडे शामिल हैं।

फिलहाल दुर्घटना की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घाट मार्ग के खतरनाक मोड़, रात का समय या वाहन के नियंत्रण खोने जैसी परिस्थितियां हादसे की वजह बन सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।