KKR vs DC IPL 2026 Highlights: आखिरी मुकाबले में दिल्ली की शानदार जीत, केकेआर को बड़े अंतर से दी मात, इन टीमों को मिला प्लेऑफ का टिकट! देखें पूरा शेड्यूल
KKR vs DC IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली ने केकेआर को 40 रन से हरा दिया है। 26 मई से प्लेऑफ की शुरुआत होगी।
KKR vs DC IPL 2026 Highlights
- दिल्ली कैपिटल्स ने KKR को 40 रन से हराया
- केएल राहुल ने खेली 60 रन की विस्फोटक पारी
- लुंगी एंगिडी और कुलदीप यादव ने लिए 3-3 विकेट
KKR vs DC IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने केकेआर को 40 रन से हरा दिया है। मैच में पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 5 के नुकसान पर 203 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता 18.4 ओवर में 163 रन पर ही सिमट गई। दिल्ली के लिए लुंगी एंगिडी और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए। अब 26 मई से प्लेऑफ मैचों की शुरुआत होगी।
मुकाबले में केकेआर (KKR vs DC IPL 2026 Highlights) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते उतरी दिल्ली की शुरुआत शानदार रही। केएल राहुल ने 30 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 22 रन, साहिर परख ने 24 रन, कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रन, डेविड मिलर ने 28 रन और आशुतोष शर्मा ने 18 रन बनाए।
KKR vs DC IPL 2026 Highlights चेज करते हुए कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 39 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। इसके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। फिन एलन ने 20 रन, मनीष पांडे ने 25 रन, कैमरून ग्रीन ने 02 रन, तजस्वी दहिया ने 01 रन, अनुकूल रॉय ने 09 रन, वरुण चक्रवर्ती ने 05 रन और सौरभ दुबे ने 04* रन बनाए। रिंकू सिंह और कार्तिक त्यागी शून्य पर ही पवेलियन लौटे।
प्लेऑफ में इन चार टीमों के बीच होगी जंग
इस सीजन प्लेऑफ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफाई किया है।
देखें प्लेऑफ का शेड्यूल
26 मई – RCB vs GT – पहला क्वालीफायर (धर्मशाला)
27 मई – SRH vs RR – एलिमिनेटर (न्यू चंडीगढ़)
29 मई – दूसरा क्वालीफायर – न्यू चंडीगढ़
31 मई – फाइनल – अहमदाबाद.

Facebook


