CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, देखकर खिल उठे लोगों के चेहरे
CM Pushkar Singh Dhami News: नैनीताल जनपद के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी आम जनता की समस्याएं।
M Pushkar Singh Dhami News/Image Credit: UK DIPR
- नैनीताल जनपद के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी आम जनता की समस्याएं।
- सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए समस्या का समाधान करने के निर्देश।
CM Pushkar Singh Dhami News: देहरादून: नैनीताल जनपद के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी- काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, (CM Pushkar Singh Dhami News) इसलिए जनता को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें।
प्रमुखता से सामने आई ये बड़ी शिकायतें
CM Pushkar Singh Dhami News: इस दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। (CM Pushkar Singh Dhami News) मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों एवं हैंडपंपों, को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री ने PWD को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता पर गड्ढा मुक्त करने और विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। (CM Pushkar Singh Dhami News) उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, ध्रुव रौतेला, दिनेश आर्या, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: राहुल का बयान… छिड़ा सियासी घमासान, नेता प्रतिपक्ष ने किया ये बड़ा दावा तो भाजपा ने दिया करारा जवाब
- Donald Trump on Narendra Modi: मैं मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं, ट्रंप ने PM Modi की जमकर की तारीफ… बताया कितना पुराना है रिश्ता
- CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के उपचार केंद्रों की बदलेगी तस्वीर, आम आदमी को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Facebook



