महाराष्ट्र एटीएस ने परभणी में आंतकवाद से जुड़े मामले में तलाशी ली, कई लोगों को हिरासत में लिया गया

Ads

महाराष्ट्र एटीएस ने परभणी में आंतकवाद से जुड़े मामले में तलाशी ली, कई लोगों को हिरासत में लिया गया

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 09:02 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 09:02 PM IST

मुंबई, 20 जून (भाषा) महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) ने राज्य के परभणी जिले में 15 जगहों पर तलाशी ली और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एटीएस की छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ इकाई के दलों ने कुछ लोगों के ऑनलाइन कट्टरपंथ और दूसरी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान संचालित किया।

उन्होंने बताया कि संदिग्धों से दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जब्त किए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश