उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की ‘सम्मान निधि’

Ads

उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की ‘सम्मान निधि’

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 09:06 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 09:06 PM IST

लखनऊ, 20 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि अन्नदाता किसानों की समृद्धि और खुशहाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उत्तर प्रदेश के सभी किसानों की ओर से ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने लिखा, ”अन्नदाता किसानों की समृद्धि और खुशहाली प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के तहत आज प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 23वीं किस्त के रूप में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को हस्तांतरित की गई है।”

उन्होंने कहा, ”इनमें उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं, जिनके खातों में 4,352.40 करोड़ रुपये की राशि सीधे पहुंची है। यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अन्नदाता के परिश्रम, सम्मान और समृद्धि के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है”

एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की। इससे उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए, उनके खाते में 4352.40 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’ आई। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ झांसी स्थित आयुक्त सभागार में इस कार्यक्रम से जुड़े।

बयान के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से दो-दो हजार रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित हुए। इसके तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में दो-दो हजार रुपये प्रति किस्त के रूप में तीन बार में प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

भाषा

आनन्‍द

रवि कांत रमण

रमण