पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से ‘संबंधों’ को लेकर महाराष्ट्र एटीएस ने 112 लोगों से पूछताछ की

पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से 'संबंधों' को लेकर महाराष्ट्र एटीएस ने 112 लोगों से पूछताछ की

पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से ‘संबंधों’ को लेकर महाराष्ट्र एटीएस ने 112 लोगों से पूछताछ की
Modified Date: July 10, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: July 10, 2026 1:33 pm IST

मुंबई, 10 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को राज्यव्यापी अभियान चलाया, जिसके तहत पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित रूप से जुड़े 112 लोगों से पूछताछ की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि भट्टी पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल कर युवाओं को कथित रूप से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की ओर प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने बताया कि एटीएस की सभी 14 इकाइयों की टीमों ने शुक्रवार सुबह एक साथ यह अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि एटीएस चिन्हित लोगों से पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर के साथ उनके कथित संबंधों की प्रकृति की पुष्टि करने और जांच के सिलसिले में साक्ष्य जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है।

उन्होंने कहा कि जांच जारी है और इस मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में