महाराष्ट्र : सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध करने पर दलित किशोर को पीटा, 12 गिरफ्तार

महाराष्ट्र : सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध करने पर दलित किशोर को पीटा, 12 गिरफ्तार

महाराष्ट्र : सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध करने पर दलित किशोर को पीटा, 12 गिरफ्तार
Modified Date: May 21, 2023 / 12:48 pm IST
Published Date: May 21, 2023 1:05 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 मई (भाषा) ठाणे जिले के कल्याण में सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट को लेकर आपत्ति जताने के लिए 17 साल के दलित किशोर की पिटाई करने के आरोप में शनिवार को 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खाना पहुंचाने वाली एक कंपनी में काम करने वाले इस दलित किशोर को दो दिन पहले बुद्ध पूर्णिमा के संबंध में इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट दिखे जो उसे आपत्तिजनक लगे।

खड़कपाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि किशोर ने पोस्ट डालने वालों से उन्हें हटाने को कहा तो उसकी उनसे बहस हो गई।

पुलिस ने बताया कि अगले दिन कुछ लोग किशोर के काम करने की जगह पर पहुंचे, उसे अपने साथ खींच कर जंगल में ले गए। इसके बाद उन्होंने उसके कपड़े उतार कर पिटाई की और फिर सड़क पर घुमाया।

उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला।

अधिकारी ने बताया कि किशोर की शिकायत पर मामला दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

भाषा अर्पणा जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।