मुंबई, 13 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यहां सह्याद्रि अतिथि गृह में मुलाकात की।
शिंदे के एक सहयोगी ने बताया कि बैठक लगभग 30 मिनट तक चली।
यह बैठक मराठा आरक्षण को लेकर जारी आंदोलन के बीच हुई। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 19 सितंबर से मुंबई में अनिश्चितकालीन अनशन करने की घोषणा की है।
शिंदे नीत शिवसेना राज्य की ‘महायुति’ सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक अहम सहयोगी है।
शाह एशियाटिक सोसायटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को मुंबई पहुंचे। वह अपने मुंबई प्रवास के दौरान रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
भाषा धीरज नेत्रपाल
नेत्रपाल