Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ ने खूब बटोरी वाहवाही, लेकिन ऑस्कर का नहीं मिला टिकट! आखिर कहां चूक गए मेकर्स?

Ads

Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की है। इसके बावजूद भी फिल्म ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल नहीं हो पाएगी। फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि इसके पीछे एक खास कारण है।

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 01:17 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 01:50 PM IST

(Hanuman Ansh/ Image Credit: hanumanansh Instagram)

HIGHLIGHTS
  • ‘हनुमान अंश’ का बजट करीब ₹2 करोड़ बताया गया है।
  • फिल्म ने 36 दिनों में ₹205 करोड़ की कमाई की।
  • बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 100 गुना रिटर्न दिया।

मुंबई: Hanuman Ansh: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से (Hanuman Ansh) कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने कमाई में कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। शुरुआत में भले ही धीमी रही लेकिन बाद में इसकी कमाई ने जोरदार रफ्तार पकड़ी। रिलीज के बाद एक महीने बाद भी फिल्म की कमाई जारी है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है। यही कारण है कि फिल्म की शानदार सफलता की चर्चा लगातार हो रही है।

ऑस्कर की रेस में क्यों नहीं पहुंच पाएगी फिल्म?

फिल्म की जबरदस्त कमाई के बीच फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। ‘हनुमान अंश’ को ऑस्कर 2026 के लिए (Hanuman Ansh) सबमिट नहीं किया जा सकेगा। फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह के मुताबिक, टीम एकेडमी अवॉर्ड की सबमिशन डेडलाइन का ध्यान नहीं रख पाई। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर आखिरी तारीख थी, लेकिन टीम को समय रहते इसकी जानकारी नहीं थी। छोटी टीम और दूसरे कामों में व्यस्तता के कारण फिल्म को समय पर सबमिट नहीं किया जा सका।

सिर्फ तेलुगु में हुई फिल्म की डबिंग

नम्रता सिंह ने फिल्म की डबिंग को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ‘हनुमान अंश’ को तेलुगु भाषा में डब किया गया है। हालांकि, टीम दूसरी भाषाओं में फिल्म को डब नहीं कर पाई। इसकी सबसे बड़ी वजह समय की कमी बताई गई है। प्रोड्यूसर के अनुसार, टीम छोटी है और कई काम एक साथ संभालने के कारण दूसरी भाषाओं के डबिंग वर्जन तैयार करने का समय नहीं मिल पाया।

36 दिनों में कमाए 205 करोड़

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में (Hanuman Ansh) रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये का कारोबार किया था और शुरुआती 16 दिनों तक इसकी रफ्तार धीमी रही। इसके बाद 17वें दिन फिल्म की कमाई अचानक बढ़ गई। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 36 दिनों में फिल्म ने भारत में करीब 205 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यानी फिल्म ने अपने 2 करोड़ रुपये के बजट से करीब 100 गुना ज्यादा कमाई की है। हालांकि, शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बावजूद ऑस्कर में फिल्म की एंट्री डेडलाइन चूकने के कारण नहीं हो पाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

‘हनुमान अंश’ का बजट कितना था?

फिल्म करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनाई गई थी।

‘हनुमान अंश’ ने कितनी कमाई की है?

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 36 दिनों में भारत में करीब ₹205 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म ऑस्कर 2026 में क्यों नहीं जा पाएगी?

फिल्म की टीम ऑस्कर सबमिशन की तय समय सीमा चूक गई। बताया गया कि 7 सितंबर आखिरी तारीख थी।

‘हनुमान अंश’ को कितनी भाषाओं में डब किया गया है?

फिल्म को तेलुगु भाषा में डब किया गया है। दूसरी भाषाओं में डबिंग नहीं हो पाई।