वियतनाम ओपन में उपविजेता रहीं इशारानी

Ads

वियतनाम ओपन में उपविजेता रहीं इशारानी

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 01:51 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 01:51 PM IST

हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम), 13 सितंबर (भाषा) भारत की उभरती हुई शटलर इशारानी बरुआ रविवार को यहां वियतनाम ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में थाईलैंड की सरुनरक विटिडसर्न से सीधे गेम में हार गई।

विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज और यहां तीसरी वरीयता प्राप्त इशारानी को महिला एकल के फाइनल में अपनी गैर-वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंदी से 34 मिनट में 8-21 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 106वें स्थान पर काबिज थाईलैंड की खिलाड़ी के हाथों 22 वर्षीय इशारानी की यह दूसरी हार है।

इशारानी ने सेमीफाइनल में हमवतन भारतीय खिलाड़ी रक्षिता श्री रामराज को सीधे गेम में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

भाषा

पंत

पंत