BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Maharashtra Election: दिलचस्प हुआ महाराष्ट्र का चुनाव, इस सीट पर पति के खिलाफ चुनाव लड़ रही पत्नी, यहां चाचा और भतीजे के बीच है मुकाबला

दिलचस्प हुआ महाराष्ट्र का चुनाव, इस सीट पर पति के खिलाफ चुनाव लड़ रही पत्नी, Maharashtra Election: Electoral contest between husband and wife in Sambhajinagar

Maharashtra Election

Maharashtra Election

Deepak Sahu
Published: 10 Nov 2024 | 1:05 pmModified: 10 Nov 2024 | 3:16 pm

मुंबईः Maharashtra Election प्रतिद्वंद्वियों पर वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाने वाले राजनीतिक दलों के बीच 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर भाइयों, रिश्तेदारों और पिता-बच्चों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। एक निर्वाचन क्षेत्र में पति और पत्नी के बीच मुकाबला है जबकि एक अन्य सीट पर चाचा और भतीजा एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

बारामती में चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला

Maharashtra Election पवार परिवार के बीच हाई-प्रोफाइल मुकाबले में शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) से उम्मीदवार युगेंद्र पवार बारामती सीट पर सत्तारूढ़ राकांपा का प्रतिनिधित्व कर रहे अपने चाचा तथा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अजित पवार सात बार बारामती विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं और एक बार बारामती संसदीय सीट पर भी जीत हासिल की है। यह दूसरी बार है जब पवार खानदान के गढ़ बारामती में परिवार के बीच ही मुकाबला देखने को मिलेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी ननद और राकांपा (शरदचंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले ने बारामती संसदीय सीट से हराया था। पड़ोसी कर्जत-जामखेड़ में अजित पवार के एक अन्य भतीजे रोहित पवार राकांपा (एसपी) उम्मीदवार के तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम शिंदे के खिलाफ मुकाबले में हैं। रोहित पवार, शरद पवार के पोते हैं।

संभाजीनगर के कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मुकाबला

छत्रपति संभाजीनगर के कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार हर्षवर्धन जाधव अपनी अलग रह रही पत्नी और शिवसेना उम्मीदवार संजना जाधव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। संजना भाजपा नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की बेटी हैं। संजना जाधव के भाई संतोष दानवे भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जालना में भोकरदन से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे एवं कांग्रेस प्रत्याशी अमित देशमुख और धीरज देशमुख क्रमश: लातूर शहर और पड़ोसी लातूर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

मुबंई में भी दिलचस्प है मुकाबला

इसी तरह, भाजपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे और निलेश राणे क्रमश: शिवसेना और भाजपा प्रत्याशी के तौर पर कुडाल और कणकवली से चुनावी मुकाबले में हैं। मुंबई में ठाकरे परिवार के सदस्य अलग-अलग सीटों से चुनावी मुकाबले में हैं। शिवसेना (उद्धव बालसाहेब ठाकरे) के मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे वर्ली से पुन: चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनकी मौसी के बेटे वरुण सरदेसाई पार्टी की टिकट पर वांद्रे (बांद्रा) पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आदित्य के चचेरे भाई एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मुंबई में पड़ोसी माहिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गणेश नाइक भाजपा प्रत्याशी के तौर पर ऐरोली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके बेटे संदीप राकांपा (एसपी) प्रत्याशी के तौर पर पड़ोसी बेलापुर सीट से मुकाबले में हैं।

विजयकुमार गावित और उनकी बेटी भी चुनावी मैदान में

इसी तरह, महाराष्ट्र के मंत्री विजयकुमार गावित और उनकी बेटी एवं पूर्व सांसद हिना गावित भी चुनावी मुकाबले में हैं। मंत्री गावित भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नंदुरबार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनकी बेटी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पड़ोसी अक्कलकुवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस्लामपुर में राकांपा (एसपी) प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भतीजे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे पार्टी की टिकट पर राहुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। राकांपा के मंत्री छगन भुजबल येवला से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भतीजे एवं पूर्व सांसद समीर भुजबल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नंदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष यहां से लड़ रहे चुनाव

भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार मुंबई की वांद्रे (बांद्रा) पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भाई और पार्टी प्रत्याशी विनोद शेलार मलाड पश्चिम से चुनावी मुकाबले में हैं। वांद्रे पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में कई बॉलीवुड हस्तियों का घर है। भाजपा के संतुकराव हंबार्डे नांदेड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके भाई और मौजूदा विधायक मोहनराव हंबार्डे कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नांदेड दक्षिण विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नांदेड लोकसभा सीट पर उपचुनाव मौजूदा कांग्रेस सांसद वसंतराव चह्वाण के निधन के कारण कराना पड़ रहा है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Maharashtra Election: Electoral contest between husband and wife in Sambhajinagar

शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm
सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

01 Oct 2026 | 8:04 pm