महाराष्ट्र : अहमदनगर चीनी कारखाने में आग लगने से दो घायल

महाराष्ट्र : अहमदनगर चीनी कारखाने में आग लगने से दो घायल

महाराष्ट्र : अहमदनगर चीनी कारखाने में आग लगने से दो घायल
Modified Date: February 25, 2023 / 10:27 pm IST
Published Date: February 25, 2023 10:27 pm IST

मुंबई, 25 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के अहमदनगर में चीनी कारखाने में शनिवार को इथेनॉल टैंक में विस्फोट के बाद लगी आग में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शेवगांव में गंगामाई चीनी कारखाने की एक इकाई में शाम साढ़े सात बजे आग लगी और उसे बुझाने का काम जारी है।

उन्होंने बताया, “दमकल और पुलिस कर्मियों ने कारखाने से बत्तीस लोगों को बचाया।”

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में