महाराष्ट्र: अमरावती में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र: अमरावती में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र: अमरावती में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: October 31, 2024 / 08:29 pm IST
Published Date: October 31, 2024 8:29 pm IST

अमरावती, 31 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 25 वर्षीय महिला से कथित तौर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब वह मंगलवार को अपने माता-पिता से झगड़ा होने के बाद घर से निकली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता के अनुसार, दो युवकों ने उसे अपने दोपहिया वाहन पर सवार किया। वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के इस कृत्य में तीन और लोग भी शामिल थे।’’

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने बुधवार सुबह पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उससे पूछताछ के बाद दो घंटे के भीतर चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।’’

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में