धारावी में आग लगने से प्रभावित लोगों को मुंबई के देवनार में भूमि देगी महाराष्ट्र सरकार

धारावी में आग लगने से प्रभावित लोगों को मुंबई के देवनार में भूमि देगी महाराष्ट्र सरकार

धारावी में आग लगने से प्रभावित लोगों को मुंबई के देवनार में भूमि देगी महाराष्ट्र सरकार
Modified Date: March 5, 2026 / 07:01 pm IST
Published Date: March 5, 2026 7:01 pm IST

मुंबई, पांच मार्च (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने धारावी में आग लगने से प्रभावित हुए 436 झुग्गी बस्ती वासियों को मुंबई के देवनार में भूखंड आवंटित करने का बृहस्पतिवार को फैसला लिया, जिसके साथ ही उन्हें त्रासदी के 27 साल बाद राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

देवनार में 11,659 वर्ग मीटर भूमि आवंटित करने के राज्य के राजस्व मंत्री के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

यह भूमि धारावी में राजीव गांधी एसआरए सहकारी आवास सोसाइटी से जुड़े 436 झुग्गी बस्ती वासियों को दी जाएगी, जिनके घर 1999 में आग में प्रभावित हुए थे।

एक अधिकारी ने कहा कि इस फैसले से प्रभावित निवासियों के पुनर्वास में मदद मिलेगी।

कैबिनेट ने आईटी पार्क स्थापित करने के लिए कोल्हापुर शेंदा पार्क में 34.36 हेक्टेयर भूमि एमआईडीसी को आवंटित करने के फैसले को भी मंजूरी दे दी।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में