महाराष्ट्र: लातूर गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ मकोका लगाया गया

Ads

महाराष्ट्र: लातूर गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ मकोका लगाया गया

  •  
  • Publish Date - April 12, 2025 / 03:32 PM IST,
    Updated On - April 12, 2025 / 03:32 PM IST

लातूर, 12 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर में पुलिस ने हिंसक गतिविधियों में शामिल एक गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इन छह लोगों पर पहले महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधियों की रोकथाम (एमपीडीए) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और उन्हें जिले की सीमा से बाहर भी कर दिया गया था, लेकिन उनकी अवैध गतिविधियां जारी रहीं।

उन्होंने बताया, “उन्होंने (आरोपियों ने) हाल ही में अंबाजोगाई में एक व्यक्ति पर हमला किया था। शिवाजीनगर थाने में मामला दर्ज किया था। आरोपियों की पहचान अजिंक्य मुले, बालाजी जगताप, अक्षय कांबले, नितिन भालके, साहिल पठान और प्रणव संदिकर के रूप में हुई है। वर्तमान में जिले के विभिन्न थानों में आरोपियों के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं।”

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन