लातूर पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की का पता लगाकर उसके परिजनों को सौंपा, आरोपी की तलाश जारी

Ads

लातूर पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की का पता लगाकर उसके परिजनों को सौंपा, आरोपी की तलाश जारी

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 05:04 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 05:04 PM IST

लातूर, 10 जुलाई (भाषा) लातूर जिले की चाकुर तहसील से पिछले हफ्ते अगवा की गई 14 वर्षीय लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता की शिकायत पर चाकुर पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत में कहा गया था कि चार जुलाई को एक अनजान व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर लिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान हमें मुश्किल का सामना करना पड़ा क्योंकि लड़की के पास मोबाइल फोन नहीं था। इसके चलते तकनीक के जरिये उसका पता लगाना मुश्किल था। टीम ने कई जगहों पर पूछताछ की, स्थानीय सूत्रों से जानकारी जुटाई और गुप्त सूचनाओं का इस्तेमाल करके आठ जुलाई को उसका पता लगाया।’’

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

भाषा संतोष माधव

माधव