महाराष्ट्र : ठाणे जिले में पड़ोसी की तीन साल की बेटी से बलात्कार, हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Modified Date: January 23, 2023 / 11:42 pm IST
Published Date: January 23, 2023 11:42 pm IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 23 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर से 26 वर्षीय व्यक्ति को एक दिन पहले तीन साल की बच्ची से बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बिहार निवासी आरोपी पावरलूम कारीगर है। वह रविवार की शाम अपने पड़ोस में घर के बाहर खेल रही बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने बहला फुसला कर ले गया। वह उसे अपने घर ले गया जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने कहा कि लापता लड़की की तलाश के दौरान जब पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी तो आरोपी अपने घर में पीड़िता के शव के साथ बैठा मिला। आरोपी को 30 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत

लेखक के बारे में