महाराष्ट्र: आवारा कुत्तों के काटने से व्यक्ति की मौत, लातूर महानगरपालिका मुख्यालय पर प्रदर्शन

Ads

महाराष्ट्र: आवारा कुत्तों के काटने से व्यक्ति की मौत, लातूर महानगरपालिका मुख्यालय पर प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 06:42 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 06:42 PM IST

लातूर, 21 मई (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर शहर में आवारा कुत्तों के हमले में एक व्यक्ति की मौत के बाद बृहस्पतिवार को महानगरपालिका मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विलास गोरवे (22) को कुछ दिन पहले स्थानीय मछली बाजार में आवारा कुत्तों ने काट लिया था और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

अधिकारी के अनुसार, गोरवे के परिजनों और इलाके के निवासी उनका शव लातूर महानगरपालिका कार्यालय में लेकर आए और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय परिसर के द्वार बंद किए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों से ताले तोड़ने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा

राखी सुभाष

सुभाष