महाराष्ट्र : ठाणे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत
Modified Date: June 26, 2024 / 01:31 pm IST
Published Date: June 26, 2024 1:31 pm IST

ठाणे, 26 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सड़क पार करते समय बिजली का करंट लगने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हिल लाइन पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की दोपहर उल्हासनगर कस्बे में हुई। यहां पर सड़क और नाले की मरम्मत का काम चल रहा था।

उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन नाले के पास, सड़क पार करते समय व्यक्ति भूलवश बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया। खंभे में करंट आ रहा था जिससे व्यक्ति को झटका लगा।

अधिकारी ने कहा कि वहां मौजूद कुछ लोग व्यक्ति को फौरन पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली अधिकारियों को सूचित किया और इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

भाषा स्वाती मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में