महाराष्ट्र: पुणे में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Ads

महाराष्ट्र: पुणे में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - July 14, 2023 / 06:42 PM IST,
    Updated On - July 14, 2023 / 06:42 PM IST

पुणे, 14 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे शहर के येवलेवादी इलाके में शुक्रवार सुबह कपड़े के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन दल को सुबह करीब आठ बजे आग की सूचना मिली।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ”दमकल की 12 गाड़ियां और पानी के टैंकर तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।”

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत