महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मुंबई और राज्य के लिए सबसे अहम: आदित्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मुंबई और राज्य के लिए सबसे अहम: आदित्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मुंबई और राज्य के लिए सबसे अहम: आदित्य
Modified Date: November 10, 2024 / 12:57 am IST
Published Date: November 10, 2024 12:57 am IST

मुंबई, नौ नवंबर (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुंबई और महाराष्ट्र के लिए अहम हैं।

मुंबई के शिवड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़े निवेश गुजरात में ही करने और महाराष्ट्र के युवाओं के ‘‘सपनों को चकनाचूर करने’’ का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव होगा। यह चुनाव हमारे चुनाव चिह्न और पार्टी को वापस पाने या उद्धव ठाकरे या मेरे लिए नहीं है। यह चुनाव महाराष्ट्र और मुंबई के लिए अहम है।’’

भाषा खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में