महाराष्ट्र: पैसों के विवाद को लेकर ठाणे के पुलिस थाने में शिवसेना नेता पर हमला
महाराष्ट्र: पैसों के विवाद को लेकर ठाणे के पुलिस थाने में शिवसेना नेता पर हमला
ठाणे, 28 सितंबर (भाषा) ठाणे शहर के कोपरी पुलिस थाने में सोमवार रात सत्तारूढ़ शिवसेना से जुड़े युवा नेता सिद्धेश अभंगे पर कथित रूप से हमला किए जाने के बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इस घटना के बाद कोपरी इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह विवाद कथित तौर पर अभंगे और कपड़ा कारोबार से जुड़ी कुछ महिलाओं के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था।
पुलिस ने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष मामले को सुलझाने के लिए कोपरी थाने पहुंचे। पुलिस ने कहा कि हालांकि, थाने के अंदर ही कहासुनी होने के बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई।
पुलिस के अनुसार, एक कारोबारी महिला ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर थाने के अंदर अभंगे पर कथित रूप से हमला कर दिया।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करके दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और हमले की जांच के लिए दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे।
भाषा अमित आशीष
आशीष

Facebook


