उम्मीद है कि सूखा प्रभावित किसानों को पर्याप्त सहायता प्रदान करेगी महाराष्ट्र सरकार: राकांपा

उम्मीद है कि सूखा प्रभावित किसानों को पर्याप्त सहायता प्रदान करेगी महाराष्ट्र सरकार: राकांपा

उम्मीद है कि सूखा प्रभावित किसानों को पर्याप्त सहायता प्रदान करेगी महाराष्ट्र सरकार: राकांपा
Modified Date: September 28, 2026 / 11:31 pm IST
Published Date: September 28, 2026 11:31 pm IST

मुंबई, 28 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार को सूखे और फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए।

पार्टी ने भरोसा जताया कि केंद्र की मदद से किसानों को पर्याप्त सहायता दी जाएगी।

राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिमी महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र और कोंकण के कुछ तालुकाओं में सूखा घोषित किया है। उन्होंने कहा कि सूखा घोषित होने के बाद प्रभावित किसानों के लिए स्पष्ट रूप से तय कदम उठाए जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘एक बार सरकार सूखा घोषित कर देती है तो उसके बाद स्पष्ट रूप से तय कदम उठाए जाने होते हैं। किसानों को किस तरह की सहायता दी जानी चाहिए, कौन से कदम उठाए जाने चाहिए, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के जरिए केंद्र सरकार क्या सहायता देगी और राज्य सरकार क्या कर सकती है, इसे लेकर स्पष्ट नीतिगत ढांचा है।’

तटकरे ने तटीय कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरि जिले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘नुकसान का असर बहुत अधिक है। मुझे विश्वास है कि राज्य की महायुति सरकार केंद्र की मदद से किसानों को पर्याप्त सहायता देगी।’

भाषा जोहेब अमित

अमित


लेखक के बारे में