महाराष्ट्र : ठाणे जिला में एक रेलवे स्टेशन पर भीख मांग रहे छह नाबालिगों को बचाया गया
महाराष्ट्र : ठाणे जिला में एक रेलवे स्टेशन पर भीख मांग रहे छह नाबालिगों को बचाया गया
ठाणे, 13 मई (भाषा) महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक रेलवे स्टेशन पर भीख मांग रहे छह नाबालिगों को बचाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने सोमवार को मीरा रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, जहां उन्हें छह से 10 साल की उम्र के चार लड़के और दो लड़कियां भीख मांगते मिले, जिन्हें बचा लिया गया।
विभाग ने पूरे जिले में ‘‘बाल भिक्षावृत्ति-मुक्त अभियान’’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को भीख मांगने के लिए मजबूर करना या उन्हें इसके लिए उकसाना एक अपराध है।
भाषा
सं सुरेश
सुरेश

Facebook


