महाराष्ट्र : ठाणे में 12वीं मंजिल के फ्लैट से गिरकर किशोर की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में 12वीं मंजिल के फ्लैट से गिरकर किशोर की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में 12वीं मंजिल के फ्लैट से गिरकर किशोर की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: March 27, 2022 7:26 pm IST

ठाणे, 27 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे शहर के मुल्ला बाग इलाके में स्थित बहुमंजिला इमारत की बालकनी से गिरकर 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जनकारी दी।

चितलसर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि लड़का शनिवार दोपहर बाद इमारत की 12वीं मंजिल के फ्लैट से गिरा।

उन्होंने बताया, ‘‘आत्महत्या सहित सभी कोणों से मामले की जांच की जा रही है। इस समय हमने दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया है।’’

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में