महाराष्ट्र: पालघर में झरने में डूबने से किशोर की मौत

Ads

महाराष्ट्र: पालघर में झरने में डूबने से किशोर की मौत

  •  
  • Publish Date - July 14, 2023 / 04:50 PM IST,
    Updated On - July 14, 2023 / 04:50 PM IST

पालघर, 14 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई में 18 वर्षीय एक किशोर की झरने में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया यह घटना चिंचोटी झरने पर हुई, जहां युवाओं का एक समूह बृहस्पतिवार को पिकनिक मनाने गया था।

उन्होंने बताया कि किशोरों का यह समूह झरने में तैरने के लिए गया था जिसमें से सुमित यादव डूब गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।

इस बीच, जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी कर पिकनिक मनाने वालों को जलाशय में प्रवेश करने के प्रति आगाह किया है।

पुलिस के अनुसार, इस मौसम में झरने पर यह पांचवीं ऐसी दुर्घटना है।

भाषा मनीषा माधव

माधव