Maharashtra Three Family Members Died Live Video: iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार…एक ही मिनट में सब कुछ खत्म, हादसे का लाइव वीडियो देख कांप जाएगी रूह /image: Social Media
मुंबई। Maharashtra Three Family Members Died Live Video: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar tragedy) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, तिसगांव इलाके के खावड्या पहाड़ पर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुणाल चंदगुड़े (19), उनके पिता मुरलीधर चंदगुड़े (48) और मां संगीता चंदगुड़े के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कुणाल आईफोन (iPhone demand family tragedy) खरीदने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद वह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खावड्या पहाड़ पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, कुणाल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खावड्या पहाड़ (Khawadya hill incident,) पर पहुंचा। जब परिवारवालों को उसके पहाड़ पर पहुंचने की जानकारी हुई तो पिता मुरलीधर और मां संगीता उसे समझाने के लिए वहां पहुंचे। गांव के कुछ लोग भी उनके साथ थे।
Maharashtra Three Family Members Died Live Video बताया जाता है कि कई घंटे तक कुणाल को नीचे आने के लिए समझाया गया। लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं था। इसके बाद पिता मुरलीधर बेटे के पास पहुंचे। इसी दौरान कुणाल अचानक पहाड़ से नीचे गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में पिता मुरलीधर का संतुलन बिगड़ गया और वह भी नीचे गिर गए। दोनों की मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद युवक की मां भी खाई में कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Maharashtra Three Family Members Died Live Video वहीं अब इस घटना का वीडियो (viral video Maharashtra) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लोगों को पहाड़ी से नीचे की तरफ गिरते हुए देखा जा सकता है। 18 वर्षीय युवक बार-बार कूदने की धमकी दे रहा था और वह पहाड़ी पर बिल्कुल किनारे खड़ा था। तभी उसके माता-पिता और गांव के अन्य लोग उसे मनाने की कोशिश करते दिखे। आखिर में उसका पिता धीरे-धीरे उसके पास पहुंचा इसी दौरान कुणाल अचानक पहाड़ से नीचे गिर गया (Father dies saving son)। उसे बचाने की कोशिश में पिता मुरलीधर भी नीचे गिर गए। दोनों की मौत हो गई।
📍महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया।
खावड़ा पहाड़ी पर 18 वर्षीय युवक करीब 3 घंटे तक किनारे खड़ा रहा और बार-बार कहता रहा, “मैं छलांग लगा दूंगा।” माता-पिता, ग्रामीणों और पुलिस ने उसे समझाने की लगातार कोशिश की।
दोपहर करीब 1 बजे पिता ने बेटे को… pic.twitter.com/yG484jWIPK
— Waseem Zaidi (@NewsZD) August 21, 2026
ये भी पढ़ें